नीतीश जी आप पूर्णिया के रंगदार को नहीं कोरोना योद्धा को गिरफ्तार कर लिए हैं
दो दिन पहले की बात है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा विधायक सीता सोरेन लाचारावस्था में पोस्ट लिखीं थी। वो पटना में एक जरूरतमंद लड़के की मदद करना चाहतीं थी। मदद के लिए हर दरवाजे से निराश उन्होंने पप्पू यादव का दरवाजा खटखटाया था। गुहार के चंद घंटे में ही उन्हें पप्पू यादव का रिप्लाई आया। मैडम उनकी जरूरत पूरी कर दी गई है। अगर आप जन अधिकार पार्टी (जाप) सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के फेसबुक और ट्विटर की दीवार पर भटकिएगा तब पिछले एक महीने में इन्होंने क्या- क्या किया इसका पूरा हिसाब वहां मिल जाएगा। इन्होंने वो सारे काम किए हैं जो कोरोना महामारी के इस कठिन काल में इंसानियत के नाते एक इंसान को करना चाहिए। हां नेता के नाते इन्होंने सरकार की आलोचना भी की है। सही या गलत इसकी व्याख्या एक अलग चैप्टर में की जा सकती है। ...