Posts

Showing posts from March, 2023

राहुल गांधी इतना भर से खुश हो लिए कि उन्होंने पत्रकार की हवा निकाल दी

Image
राहुल गांधी पहली बार बकौल पूर्व सांसद शुक्रवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने कहा-वे डरेंगे नहीं। लड़ेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बड़ा मुद्दा उठाया। पीएम से सवाल पूछा- शेल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपए कहां से आए?   इसके बाद की लगभग सारी बातों को उन्होंने बस दोहराया भर। जिसका सार बस इतना सा है कि मोदी और अडानी का रिश्ता क्या कहलाता है?  राहुल गांधी को डिस्क्वालिफाई किए जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि इससे राहुल मजबूत होंगे। बकौल सियासी पंडित उनका डिस्क्वालिफिकेशन उन्हें ताकतवर बनाएगा। विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी। ये कांग्रेस के लिए एक अवसर है।   लेकिन कैसे?  प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी से पूछा गया कि विपक्षी पार्टियों ने आपके डिस्क्वालिफिकेशन पर आपका साथ दिया है, इस पर आप क्या कहेंगे? राहुल गांधी ने इस सवाल को बस एक लाइन में समेट दिया। केवल शुक्रिया भर कह के। इसके बाद उन्होंने बस इतना  कहा कि हम एक साथ लड़ेंगे। जबकि ये बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस लगातार इस मसले पर अपना विचार स्पष्ट करने से बच रही...