Posts

Showing posts from August, 2016

ईमी डायरी-5 ...क्योंकि वह दिल्ली की लड़की थी

अब मेरे सामने दूसरा कोई रास्ता नहीं था शिवाय किसी का नाम बताने के. पांडे, शिवम और साथ बैठी सभी लड़कियां अपना हर अस्त्र का इस्तेमाल कर चुकी थी. अगर नहीं बताया तो हमारी मित्रता खत्म जैसी धमकियां मिलने लगी थी. अब अगर मित्रता और उन लोगों के इस जाल से निकलना है तो किसी न किसी लड़की का नाम बताना ही होगा मन ही मन मैंने सोचा. लेकिन एक सच्चाई यह भी थी कि जब मेरे दिल में किसी लड़की के प्रति ऐसा ख़याल था ही नहीं तो मैं किसका नाम बताउं. मेरे लिए यह सबसे बड़ा सवाल था. एक तरफ कुआं तो दूसरी ओर खाई वाली स्थिति थी. पापाजी मुझे पढ़ने के लिए दिल्ली भेजे थे. भैया जी एक काबिल इंसान बनाने के लिए यहां बुलाए थे. और मैं एक पत्रकार बनने के लिए यहां आया था. उस समय तक मेरे दिमाग में कुछ चलता था तो बस यही. घर से जब निकल रहा था तो पापा ने सैकड़ों हिदायतें और सलाह दिए थे और मैं एक आदर्श बेटे की तरह उनकी हिदायतों का पालन कर रहा था. कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा.  वो भी इतनी जल्दी.. मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं किसका नाम बताउं.  उनलोगों कि निगाहें मुझे ऐसे घूर रही थी जै...

बैक वाली लड़की

तब मैं दिल्ली में एग्जाम दे रहा था। एचआर का फोन आया शंभू जी आपके डॉक्युमेंट्स आपको मिल गए। नहीं सर। क्यों? सर अभी मैं एग्जाम देने दिल्ली आया हुआ हूं। ओके । सुनिए बोकारो पहुंचते ही बैंक वाला फॉर्म किसी आईडीबीआई शाखा में सब्मिट कर दीजिएगा। बेहतर होता कि आप इसे धनबाद के ही किसी ब्रांच में सब्मिट कराते। ओके सर। बोकारो आते ही मैंने नजदीकी आईडीबीआई बैंक शाखा का पता लगाया। शाम के लगभग चार बज रहे होंगे। रिपोर्टिंग का असाइनमेंट पूरा कर मैं बैंक पहुंचा।  गेट ओपन करते ही सामने वाले काउंटर पर ‘मे आई हेल्प यू’ का बोर्ड टंगा मिला। पीले रंग के टेबुल के पीछे हरे रंग की मूवेबल चेयर पर एक सांवली सी लड़की बैठी थी। उम्र यही कोई 23-24 वर्ष रही होगी। हैलो मैम। जी कहिए,  नजरें उपर करते हुए खनकदार बिहारी टोन में वह बोली... मैम मुझे ये ऑफिस से मिला है। मद्धिम आवाज में मैंने बताया..  अच्छा तो आप सैलरी अकाउंट ओपन करवाना चाह रहे हैं.. फॉर्म पर नजरें दौड़ाते हुए वह बोली...2रू. वाला एक पेन उसके होंठ के पास था...  बिहारी टोन के साथ हिंग्लिश काफी दिनों बाद सुना था। वो भी झारखंड में... जी म...