Posts

Showing posts from September, 2018

दारोगा बहन की रिपोर्टर भाई से शिकायत

Image
रिपोर्टर शंभू नाथ से बात हो रही है... आपके खिलाफ कंप्लेन है... कंप्लेन यह है कि पिछले तीन दिन से आप अपनी मां से बात नहीं किए हो... बहन के वीडियो कॉल को भी इग्नोर करते हो आप...। फोन के उस पार की आवाज में खनक , रॉब , शिकायत अपनत्व वह सब था जो मुझे निरउत्तर कर गया। पत्रकारों के लिए बेफिक्री के दिन(विश्वकर्मा पूजा के दिन अखबार के दफ्तर पूरी तर बंद रहते हैं) सुबह का यह पहला कॉल शुरुआती मिनट में ही नींद के नशे से उबार गया। कुछ जवाब दे पाता उससे पहले ही उधर से मिसरी घुली आवाज में एक और सवाल दागा गया , कैसे हो ब्रो ठीक हूं बहन , नींद के नशे से उबरते हुए मैंने कहा। नई-नई दारोगा बनी बहन के पास अपने भाई की यह पहली शिकायत पहुंची थी। फटकार का कोई मौका भला कैसे गवा देती। बहन खुश थी। दो दिन पहले फाइनली उसके ज्वाइनिंग की सारी प्रक्रिया पूरी हुई थी। वह अपनी पहली नौकरी पटना एसएसपी मनु महराज के अधीन करेगी। दो वर्षों से जिस सपने को वह देखते आ रही थी। अब बारी उसे जीने की है। दारोगा सुंगाधा कुमारी छोटी सी ही जिंदगी में सुग्गी (सुगंधा को प्यार से हम यही कहते हैं) ने कई मुस...