Posts

Showing posts from April, 2020

सख्त हो सरकार

पहले दो अच्छी खबर जान लिजिए। जिला धनबाद कोरोना मुक्त हो गया है। वहां के डीसी के मुताबिक पॉजिटिव पाए गए दो मरीज की रिपोर्ट लगातार दूसरे दिन भी निगेटिव आई है। दूसरी बात ये कि झारखंड तक कोरोना पहुंचाने वाली मलेशियाई महिला भी पूरी तरह निगेटिव होकर रिम्स के चिकित्सकों की निगरानी से दूर पुलिस की हिरासत में चली गई हैं।  अब लौटिए मुद्दे पर। कीबोर्ड पीटने तक रांची में कोरोना हाफ सेंचुरी को लांघ चुका था। कुल संख्य 56 नॉट आउट पर चल रहा था। खाली रविवार को अब तक सर्वाधिक 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। लगातार तीन सप्ताह तक हॉट स्पॉट का ताज लिए राज करने वाले  हिंदपीढ़ी से यह ताज छिन चुका है। कोरोना अब शहर में नेताजी नगर कांटाटोली, बरियातु, लोवाडीह, चुटिया, हरमू तक पांव पसार चुका है। राज्य में पहली बार ये स्वास्थ्यकर्मी, प्रशासनिक कर्मी और बचाव कार्य में लगे मजदूरों को अपने चपेट में लिया है। सदर अस्पताल, रांची की दो नर्स और एक ओटी सहायक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ये तीनों दो दिन से सदर अस्पाल के प्रसूति विभाग में अपनी ड्युटि कर रही थी। हां जांच के लिए सैंपल छह दिन पहले ही जरूर दे दीं थी।...

रांचीः समय है संभल जाइए

Image
पिछले सप्ताह रांची के एक बड़े अधिकारी ने कहा, शंभू तुम बाहर से देख रहे हो। हम अंदर से देख के परेशान हैं। दुआ करो इस शहर में पॉजीटिव की संख्या 100 तक नहीं पहुंचे। अगर पहुंच गया तो इस शहर को संभालना मुश्किल हो जाएगा। हैरानी हुई न। मुझे भी हुई थी।   शहर कैसे नहीं संभल पाएगा। इसकी एक छोटी सी पड़ताल देखिए। एक लड़के का रिम्स के कोरोना सेंटर में पूरी तहकीकात के बाद सैंपल लिया जाता है। बिना किसी हिदायत के दो दिन बाद रिपोर्ट के लिए बुलाया जाता है। न होम क्वारेंटाइन रहने की हिदायत जाती है और न ही किसी सुरक्षा उपाय किए जाते हैं। वह लड़का बिना किसी डर के अपने परिवार के साथ रहता है। किराना दुकान से सामान खरीदता है। अपने दोस्तों से मिलता है। ये रांची का हिंदपीढ़ी इलाका है। रांची में सबसे ज्यादा कोरना पॉजिटिव लोग इसी इलाके से मिले हैं। चिकित्सकों के दिए गए नंबर पर दो दिन बाद फोन करता है। उधर से आवाज आती है, रिपोर्ट नहीं आई है कल तीन बजे शाम में फोन कर लीजिएगा। तीसरे, चौथे और पांचवे दिन तक उसक लड़के को यही जवाब मिलता है कि अभी तक आपकी रिपोर्ट नहीं आई है। तंग आकर वह रिम्स के निदेश...

माई लॉर्ड हम युद्द की तैयारी नहीं प्रार्थना कर रहे हैं

Image
झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य में कोरोना मरीज की बढ़ती संख्या पर चिंता जतायी है। हाईकोर्ट ने इसे युद्ध जैसे हालात बताए हैं। अदालत ने सरकार से एक सप्ताह में इसकी तैयारी पर रिपोर्ट मांगी है। हालांकि इसी सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार से जो जरूरी संसाधन मांगे गए थे उसका कोई जवाब नहीं मिला है। न ही संसाधन ही मिले है। राज्य की सबसे बड़ी अदालत जब इस मामले पर सुनवाई कर रही थी तब राज्य के मुखिया राजधानी में कोरोना के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी में मुख्यमंत्री आहार वितरण की तैयारी कर रहे थे। युद्ध स्तर की तैयारी की बानगी को राज्य की राजधानी की स्थिति से समझिए। रांची में 31 मार्च को एक मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।यह राज्य के लिए भी पहला केस था। पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया। 18 दिन बीत गए हिंदपीढ़ी नाम के इस मोहल्ले के सभी घरों की स्क्रिनिंग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। राज्य के सबसे बड़े इस हॉटस्पॉट में मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। जबकि सूबे में अभी तक 33 पॉजिटिव मरीज हैं। छह मेडिकल हॉस्पिटल वाले इस राज्य में मात्र तीन जगह अभी तक जांच की सुविधा ...