Posts

Showing posts from October, 2019

झारखंड में कराहता विपक्ष

Image
रांची की चाय दुकानों पर इन दिनों दो मुद्दों पर चर्चा गरम है। पहला शहर में चुनाव आचार संहिता लागू करने की और दूसरा विपक्ष में बीजेपी को वाक ओवर देने की आपाधापी।  लोगों में इस बात पर दाव लगाया जा रहा कि राज्य में आचार संहित छठ बाद लागू होया या मुख्यमंत्री की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की समाप्ति के बाद। हर किसी के पास अपने-अपने तर्क हैं। इन सबके बीच आम जनमानस के मन में डर की एक महीन लकीर भी है। अगर ऐसा हो गया तब वैसा होगा और ये लौट आए तब वो कर देंगे। ये हो गई चाय पर चर्चा वाली बात।  अब आइए मुद्दे पर लौटते हैं। बात बीते रविवार की है। दोपहर एक बजे सीपीएआई(एम) की प्रेसवार्ता थी। मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में। इसे पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात संबोधित करने वाली थी। 1.15 बजे तक चार पत्रकार पहुंचे थे। दो रिपोर्टर, दो कैमरा पर्सन। दोनों एक ही संस्थान से निकलने वाले हिन्दी और अंग्रेजी अखबार के थे। वर्षों पुराने मकान में बने उस दफ्तर में सन्नाटा कुछ यूं पसरा था कि वहां कि एक पालतू बिल्ली कि आवाज भी कानों में चुभ रही थी।  20 मिनट के अंतराल में पार्टी के चार लोग उस ...