तुम्हारे अहसास
तुमसे बात कर अक्सर यह अहसास हुआ है, कि हर बात का एक मतलब होता है, उस अजीब से इमोजी का भी जो न बोल कर भी, कितना कुछ बयां कर जाता है... कुछ अलग है तुम में, तुम्हारे लहजे में, तुम्हारे अल्फाज में, क्योंकि, तुम्हारे एक दीदार से, मन हर्षित हो उठता है... तुमसे बात कर, अक्सर मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि हर कठिन डगर आसां हो गया है दिशाएं पास आ गई हैं दुनिया सिमटकर एक आँगन सी बन गई है