कौन दिशा में लेकर चल हो बिहारी भैया..
ऐसा बचपन से सुनते आ रहा हूं कि एक बिहारी के पास बैठ जाइए तो वो आपको पूरे राज्य की राजनीति के हालात स्पष्ट कर देगा, इनकी संख्या जैसे ही दो हुई पूरे देश की राजनीति का सूरत-ए-हाल आपके सामने पेश कर देंगे और गलती से इनकी तिकड़ी बन गई तो समझ जाइए का पाकिस्तान और का चीन अव का नेपाल अमेरिका और जापान की सत्ता के गलियारे में होने वाली उठापटक को आपके सामने उठा के पटक देगा। लेकिन जारी विधानसभा चुनाव में राजनीति के इन महारथियों को ऐसा सांप सूंघा है कि अब गर गलती से इनके सामने पूछ दीजिए कि का हो किसकी सरकार बना रहे हो? बेचारे बिलकुल अपने ट्रेड मार्क स्टाइल में हांथ जोड़कर मासूम सा चेहरा बनाकर भाइ अबकी तो 8 नवंबर को ही पता चल पाएगा। अब जरा सोचिए राजनीति के इन पंडितों का यह हाल तब है जब 243 विधानसभा में 131, 38 जिलों में 22 और लगभग 55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत को दान कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर जाइए तो हर पार्टी के झंडाबरदार अपने-अपने पार्टी का झंडा पहिले से ही बुलंद किए हुए हैं। अरे इतना तो छोड़िए ई लोग तो मुख्यमंत्री से कवीना मंत्री तक के नाम का निर्धारण कर चुके हैं। न्यूज चैन...