उसे अपने बालों में गजरा पसंद नहीं था
रात के लगभग 10.15 बज रहे होंगें. हर रात की तरह बोकारो का नया मोड़ अभी भी बिलकुल जवान था. जब समूचा बोकारो अपनी एक नींद पूरी कर लेता है. तब भी इस्कापात नगरी का यह कोना पूरी तरह गुलजार रहता है. शायद इसीलिए सिटी सेंटर के बाद सबसे ज्ययादा भीड़ यहीं दिखती है. स्ट्रीट की पीली रोशनी, बिहार, झारखंड और बंगाल के अलग-अलग जगहों के लिए भागती बड़ी-बड़ी बसें और चाय पर चर्चा करते लोग. लगभग आधी रात तक यहां का यही नजारा होता है.
उस रात भी लोग होटल के आगे बिछी चौकी पर अपनी-अपनी बातों में खोये हुए थे. अचानक सब की नजरें होटल के ठीक बगल की मालाकार दूकान पर थम जाती है. माहौल में फुसफुसाहट शुरू हो जाती है. सब के चेहरे पर एक मुस्कान थी कातिल या गुंडों वाली ये आप अपने हिसाब से तय करने के लिए आजाद हैं.
सबकी निगाहें उस दूकान में खड़ी एक लड़की और दो लड़के की गतिविधियों को घूर रही थी. लड़की की उम्र यही कोई 22-23 वर्ष रही होगी. लगभग इसी उम्र के दोनों लड़के भी होंगे. ये दोनों जबरदस्ती लड़की के बालों में गजरा लगवा रहे थे. उसे लगाकर चमेली को सूंघने के बहाने कभी लड़की की गर्दन को चूम रहे थे तो कभी उसके बालों को सहला रहे थे. लड़की बार-बार फूल हटा दे रही थी. लेकिन वो उसे फिर सेट कर रहे थे. लड़के उसके शरीर में बार-बार चिपक रहे थे. लोग इस दृश्य को बिना पलक झपकाए एकटक से देखे जा रहे थे.
अंत में लड़की मालाकार की दूकान से बाहर निकल गई. पहले समझाई लड़के नहीं माने तो उस सफेद कोमल फूल को मसल कर तोड़ दी. एक लड़के ने किसी तरह गुलाब को संभाला. उसे लड़की के सामने अलग-अलग पोज में सूंघने लगा. इसमें लड़की को भी कोई ऐतराज नहीं था. दोनों एकदूसरे के कंधे पर हाथ रखकर, प्यारी सी मुस्कान के साथ बात करने में मशगूल हो गए.
इतने में तीसरा लड़का बगल की दूकान में अपनी गोल्ड फ्लैक की तड़प को शांत करता है. कुछ देर बाद उसका दोस्त उसे अंग्रेजी में बुलाता है, कम हियर. इस दौरान भी लड़के का हाथ लड़की के कंधे पर है. लगभग 50-60 लोगों की नजर उन्हें लगातार घूर रही है. लड़का हाथ में सिगरेट और मुंह से धुआं फूंकता हुआ आता है.
आपस में कुछ मंत्रणा कर. सिगरेट लिए लड़का अपनी हीरो स्टनर बाइक को सेल्फ स्टार्ट करता है. उसके पीछे उसका दोस्त और ठीक उसके पीछे लड़की उसके कमर में हाथ डाल चिपक कर बैठ जाती है. लड़का तकरीबन आधे से ज्यादा एक्सिलेटर दो नंबर गीअर में डालकर बाइक को भगाता है...
उसके जाने के बाद कुछ की जवान से चचचचचच तो कुछ के होंठो पर भद्दी सी मुस्कान रह जाती है...

Comments
Post a Comment