यूपीएससी में 90वां रैंक लाने वाली अनुपमा सिंह से गपशप

यूपीएससी की ओर से जारी परिणाम में अनुपमा सिंह को 90वां रैंक मिला है। बतियाने की मेरी सूची में ये चौथे स्थान पर थी। तीन से लगभग एक ही सी बातें निकल कर सामने आईं थी। फ्लां कोचिंग में पढ़ें, आईएएस ही बनना था, 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे आदि-आदि।

मैं भी अपनी ड्युटी ही कर रहा था। अनुपमा सिंह से भी कुछ इसी तरह के जवाब की उम्मीद थी। लेकिन इन्होंने इसके उलट चौंका दिया। कायल बहुत कम लोगों का होता हूं। इनका हो गया। लगभग 20 मिनट तक बतियाई। एकदम इत्मिनान से। मुझे जल्दी थी लेकिन इनको कोई जल्दी नहीं थी। अखबार में छपने की कोई लालसा भी नहींदिखी इनमें।

मैंने पूछा कितनी मेहनत की थी ?
जवाब में उन्होंने कहा, मेहनत तो करना ही होता है न। कोचिंग के नोट्स पढ़ी, मेरा ऑप्शनल विषय था। सो उसका नोट्स खुद बनााई। राज्यसभा टीवी के कार्यक्रम को पूरे साल तक फॉलो की।और हां एक अखबार भी रोज पढती थी।

वही घिसा-पिटा एक सवाल इन पर भी आजमाया, शुरू से आईएएस ही बनना चाहती थीं?
इन्होंने तुरंत नकार दिया। नहीं-नहीं मैं तो गायनेकोलॉजिस्ट हूं। एमबीबीएस की, एमएस की फिर सीनियर रेजिडेंसशिप भी कर ली थी। नौकरी भी कर रही थी। पता नहीं 2014 में बीपीएससी की परीक्षा में बैठे थे तो बड़ी इच्छा हुई कि एक बार यूपीएससी का इंटरव्यू भी दे दें। लेकिन 2015 में बाबू हो गया तब वो इच्छा छूट गई थी। बाबू तीन साल का हो गया तब एक कोशिश करने दिल्ली गई थी। भगवान की कृपा से कामयाब हो गई।

ये सब बतियाते हुए उनकी आवाज में एक पर्सेंट भी न हनक थी और न ही इस उपलब्धि को हासिल कर लेने का रॉब। एकदम शालीनता से वे बतियाते गईं।

आखिर में मैंने पूछा जूनियर को कुछ कहिएगा ? उन्होंने कहा कुछ भी करने से पहले एक शॉलिड रीजन होना चाहिए कि वो आप क्यों कर रहे हैं ? कामयाबी आपके कदम चूमेगी।

नोट- फोटो हम जानबूझ के उनसे बच्चा के साथ वाला मांगे थे।
#गपशप
#देहाती_के_नोट्स

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री जी, मोरहाबादी की खूबसूरती पर यूं दाग न लगने दीजिए...

रुचि

गुरविंदर कौर